सुशासन पोर्टल, पिथौरागढ़
परियोजना एवं शिकायत प्रबंधन — लाइव अपडेट, पारदर्शिता और उत्तरदायित्वसुशासन पोर्टल पिथौरागढ़ ज़िले में संचालित सभी परियोजनाओं तथा नागरिक शिकायतों का एकीकृत, पारदर्शी और उत्तरदायी प्रबंधन उपलब्ध कराता है। यह मंच विभागों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों—सभी को एक ही स्थान पर रीयल-टाइम अद्यतन, सूचनाएँ/नोटिफिकेशन और प्रगति-निगरानी के साधन प्रदान करता है।
- परियोजना प्रबंधन: मानचित्र-आधारित दृश्यांकन, डीपीआर/स्वीकृत राशि/कार्यादेश, लक्षित तिथियाँ व माइलस्टोन, भौतिक-वित्तीय प्रगति, जियो-टैग फोटोज़, तथा उत्तरदायी अधिकारी-विवरण।
- शिकायत प्रबंधन: ऑनलाइन पंजीकरण, विभाग-वार आवंटन, SLA-आधारित समयसीमा, स्थिति-ट्रैकिंग (Initiated / Under Process / Closed), तथा SMS/ई-मेल/वेब नोटिफिकेशन।
- डैशबोर्ड व विश्लेषण: ब्लॉक/विभाग/योजना-वार सारांश, रुझान-चार्ट, डाउनलोड-योग्य रिपोर्ट एवं पारदर्शी प्रदर्शन संकेतक।
- नागरिक सुविधा: शिकायत संख्या से खोज, अपील/एस्केलेशन सुविधा, मार्गदर्शिका (FAQ), तथा हेल्पडेस्क संपर्क।
- शासन-मानक व सुरक्षा: डेटा गोपनीयता, ऑडिट-लॉग, प्राधिकार-आधारित अभिगम, और बहुभाषी इंटरफ़ेस के लिए समर्थन।
दर्शाए गए आँकड़े नियमित रूप से अद्यतन किए जाते हैं। कृपया संदर्भ हेतु अपनी शिकायत/परियोजना संख्या सुरक्षित रखें।
कुल दर्ज शिकायतें - 679
पिथौरागढ़ ज़िला प्रशासन को प्राप्त सभी शिकायतों की कुल संख्या यहाँ दिखाई गई है। नीचे “शिकायत की वर्तमान स्थिति” में स्थिति-वार विवरण दिया गया है— Initiated: आपकी शिकायत दर्ज हो चुकी है, Under Process: सम्बंधित विभाग में कार्यवाही जारी है, Closed: शिकायत का निस्तारण पूरा हो गया है। यह डैशबोर्ड समय-समय पर अपडेट होता है; कृपया संदर्भ के लिए अपना शिकायत नंबर संभाल कर रखें।
पेयजल सुविधा हेतु नौला या टैंक निर्माण बाबत Initiated
पैदल मार्ग निर्माण बाबत Initiated
आरटीई अधिनियम 2009 की धारा 12(1)(ब्) के अन्तर्गत 25 प्रतिशत् सीटों में विभाग/ब्लॉक स्तर पर की गई कटौती एवं अभिलेख जमा करने में की गई लापरवाही के कारण पात्र बच्चों कोे प्रवेश से वंचित होने की जांच किये जाने के सम्बन्ध में। Initiated
सड़क मार्ग सुधारीकरण बाबत Initiated
भूमि विवाद का समाधान एवं आर्थिक सहायता दिलाये जाने बाबत Initiated
सस्ता गल्ला विक्रेता की नियुक्ति के सम्बन्ध मे। Initiated
पेयजल योजना को जल संस्थान के पास ही बनाये रखने बाबत Initiated
न्याय पंचायत बीसाबजेड़ में कृषि सहायक पद पर नियुक्ति दिलाये जाने बाबत Initiated
जागृति काॅलोनी की विभिन्न समस्याओं का समाधान किये जाने बाबत Initiated
ग्राम पंचायत बेलडाआगर में पेयजल समस्या का समाधान किये जाने बाबत Initiated
कुल स्वीकृत/संचालित परियोजनाएँ - 4800
पिथौरागढ़ ज़िले में विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित एवं स्वीकृत परियोजनाओं की कुल संख्या प्रस्तुत करता है। विस्तृत, स्थान-आधारित मानचित्र दृश्यांकन देखने हेतु यहाँ क्लिक करें । मानचित्र में परियोजना-वार स्थान, वर्तमान स्थिति तथा प्रगति का संक्षिप्त विवरण प्रदर्शित है। प्रदर्शित आँकड़े समय-समय पर अद्यतन किए जाते हैं।
| योजना का नाम | परियोजनाओं की संख्या |
|---|---|
| केंद्र पोषित | 1,460 |
| विधायक निधि | 716 |
| राज्य सेक्टर | 662 |
| जिला सेक्टर | 592 |
| सांसद निधि | 556 |
| MBADP | 122 |
| बह्याय सहातित योजना | 1 |
Kotalipaneru
Jhuni Lift Irrigation Scheme
Sainar Lift Irrigation Scheme
Guraina Rajwar Lift Irrigation Scheme
राजकीय इन्टर कॉलेज तमानोली मे कंप्युटर प्रिंटर
सफलता की कहानियाँ
मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना से आत्मनिर्भरता
पिथौरागढ़ के रामेश्वर गाँव के मोहन सिंह, जो पहले बेरोज़गार थे, अब मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना के तहत अपना ऑर्गेनिक फार्मिंग स्टार्टअप चला रहे हैं। सरकार से ₹2 लाख की सहायता मिलने से वे आज 10 से अधिक लोगों को रोज़गार दे रहे हैं।